Driving License के लिए कैसे ऑनलाइन अप्लाई करे – दोस्तों आज हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से Driving License के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। दोस्तों Driving License के बारे में तो आपको पता ही होगा, क्योंकि अगर आप वाहन चलाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपके पास Driving License होना काफी जरूरी होता है। वरना अगर ट्रैफिक पुलिस आपको पकड़ती है, तो आप पर काफी भारी भरकम जुर्माना भी लगता है। लेकिन आप चाहे तो इसे घर बैठे-बैठे भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जिसके बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
Driving License क्यों जरूरी है
दोस्तों Driving License आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। आप ही के लिए नहीं जो भी वाहन को चलाना चाहते हैं, फिर चाहे वह मोटरसाइकिल को चलाना चाहे या फिर कार को उन सभी के लिए Driving License काफी जरूरी होता है। क्योंकि Driving License से ही आपको अनुमति मिलती हैं कि आप देश की सड़कों पर अपने वाहन को चला सकते हो।
दोस्तों सरकार ने इसके लिए काफी सारे अलग-अलग वाहनों को चलाने के लिए नियम भी बनाए हैं। जिसको आप इनकी वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आप चाहे तो आप इन की वेबसाइट के जरिए भी अपना Driving License को बनवा सकते हैं। जिसके बारे में आपको अभी नीचे पढ़ने को मिलेगा।
Read More – आईआरसीटीसी में अपना आधार लिंक कैसे करें
दोस्तों अगर आप भी अपना Driving License को बनवाना चाहते होतो। उसके लिए सरकार ने आपको दो तरीके दिए हैं। आप इन दोनों मैं से किसी भी एक तरीके से अपना Driving License बनवा सकते हैं। आप चाहें तो अपने नजदीकी विभाग के अंदर जाकर भी Driving License के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। वरना आप चाहे तो इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन Driving License के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Driving License को ऑनलाइन कैसे बनाएं?
दोस्तों अब हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके से Driving License को ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आप इसको घर पर बैठे-बैठे बड़े आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आज हम आपको स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं। ताकि आपको किसी भी तरीके की कोई दिक्कत या परेशानी ना आए। बस आप एक चीज का ध्यान रखें कि आप जब भी यहां पर अपनी जानकारी को शेयर करते हैं। तो ध्यान पूर्वक यहां पर अपनी जानकारी को शेयर करें।
- दोस्तों अगर आप भी Driving License को ऑनलाइन बनवाने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आपको Ministry of Road Transport & Highways की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- सबसे पहले तो आपको इनकी Ministry of Road Transport & Highways की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होता है।
- दोस्तों आपको यहां पर वेबसाइट के होम पेज पर ही राज्यों को सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिल जाता है।आप जिस भी राज्य के निवासी हैं, आपको उस राज्य को सेलेक्ट कर देना है।
- फिर आपके सामने एक नया इंटरफेस आ जाएगा, यहां पर आपको Driving License का ऑप्शन दिखेगा आपको यहां पर अप्लाई ऑनलाइन करने का भी एक ऑप्शन मिलेगा। आपको उस पर क्लिक करना है।
- दोस्तों जैसे ही आप यहां पर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करते हैं। उसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाता है। जो कि Driving License ऑनलाइन फॉर्म होता है, उसके अंदर आपको अपनी सभी जानकारियों को सही तरीके से पूरे ध्यानपूर्वक भरना होता है। इसके अलावा आपको अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड और दूसरे सभी डॉक्यूमेंट को भी यहां पर अपलोड करना होता है।
- फिर आपको यहां पर पेमेंट करने की जरूरत होती है, दोस्तों मैं आपको एक बात और बताना चाहूंगा कि अलग अलग राज्य के अंदर अलग-अलग फीस होती है।
दोस्तों जब आप यहां पर अपनी फीस दे देते हैं। उसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है।